Ishan Kishan Bowling Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिसके लिए सभी टीमों ने अपने कैंप लगाकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। इसी बीच भारतीय यंग विकेटकीपर बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan) का एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वो नेट्स में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव (Kedhar Jadhav) के बॉलिंग एक्शन की नकल उतारते दिखे हैं।

Advertisement

ईशान किशन का ये वीडियो खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें वो नेट्स में अभ्यास करते हुए बॉलिंग करते देखे जा सकते हैं। यहां ईशान किशन कहते हैं कि 'मैं केदार जाधव बॉल डाल रहा हूं।' इसके बाद वो अपने सीनियर के स्टाइल में बॉल डाल देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स के लिए खेलेंगे ईशान किशन, मिले हैं इतने करोड़

26 वर्षीय ईशान किशन पिछले 7 सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि उन्हें मेगा ऑक्शन में SRH ने 11.25 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें मुंबई, पंजाब और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी भी अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन हैदराबाद ने आखिर तक ईशान के लिए बोली लगाई और अंत में 11.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया।

IPL में ऐसे हैं ईशान किशन के आंकड़ें

ईशान किशन आईपीएल में खुद को साबित कर चुके हैं। यही वजह है उन्होंने 26 साल की उम्र तक आईपीएल के 105 मैच खेल लिए हैं। गौरतलब है उन्होंने इस दौरान 28.43 की औसत और 135.87 की स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। आईपीएल में ईशान के नाम 16 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं। वो एक विस्फोटक बैटर हैं जो कि कोई भी मैच अपने दम पर पलट सकते हैं, यही वज़ह है उन्हें SRH ने इतनी मोटी रकम देकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार