जेम्स एंडरसन (James Anderson) को टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान गेंदबाज़ों में गिना जाता है और उन्हें GOAT (Greatest of All Time) की उपाधि भी दी गई है। आपको बता दें कि VIZAG टेस्ट के तीसरे दिन एंडरसन ने ही भारत को पहला झटका दिया। 41 वर्षीय एंडरसन ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को क्लीन बोल्ड करके आउट किया जिसके बाद वो पूरी तरह हक्के बक्के रह गए।

Advertisement

रोहित बीते समय में बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ। हिटमैन 21 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। एंडरसन ने भारतीय टीम की दूसरी इनिंग के 7वें ओवर में रोहित का विकेट झटका। इस ओवर की चौथी गेंद पर एंडरसन ने एंगल के साथ ऑफ स्टंप की लाइन पर एक तेर तर्रार गेंद डिलीवर की जिसे रोहित डिफेंस करना चाहते थे।

Advertisement

हिटमैन ने गेंद को रोकने के लिए अपने बैट का पूरा फेस तक खोल दिया, लेकिन यहां एंडरसन की ये गेंद रोहित को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई। गेंद और स्टंप का संपर्क हुआ जिसके बाद स्टंप गुलाटी मारते हुए दूर जा गिरी। ये गेंद जेम्स एंडरसन की क्लास दिखा रही थी जिस वजह से इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विशाखापट्ट्नम टेस्ट में तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया है। जेम्स एंडरसन ने पहली इनिंग में 25 ओवर करके 3 विकेट झटके थे। वहीं बुमराह ने तो 15.5 ओवर करके 6 विकेट चटका डाले थे। खबर लिखे जाने तक एंडरसन दूसरी इनिंग में भी 2 विकेट चटका चुके हैं। भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन हो चुका है। मैदान पर पाटीदार और गिल बैटिंग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार