Jamie Overton Angry Video: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) बीते रविवार, 05 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 16 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में आउट होने के बाद जेमी बेहद निराश और गुस्सा थे, जिसके कारण उन्होंने अपनी टीम के डगआउट में अपना हेलमेट पटक दिया। इस घटना का वीडियो अब  सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर जेमी ओवरटन ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश में जैकब बेथेल को कैच दे दिया। इस तरह जेमी ओवरटन जो कि 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 37 रन बना चुके थे, वो आउट हो गए।

Advertisement

गौर करें कि जेमी अपना विकेट खोने के बाद बेहद ही निराश थे और जब वो वापस टीम के डगआउट में गए, वो अपना गुस्सा कंट्रोल ही नहीं कर पाए। यहां पर ही उन्होंने अपनी निराश और गुस्से को जाहिर किया और अपना हेलमेट जोर से जमीन पर पटक दिया। आप इस पूरी घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जेमी ओवरटन ने सुपर किंग्स के लिए 3 ओवर गेंदबाज़ी भी की जहां उन्होंने 42 रन देकर 1 विकेट लिया। याद दिला दें कि उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया था, लेकिन जब वो डेथ में तीसरा ओवर करने आए तब टिम डेविड उनके काल बन गए और उनके ओवर में पूरे 30 रन ठोक डाले।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 250 रन ठोक दिए थे। उनके लिए टिम डेविड (25 गेंदों पर नाबाद 70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (29 गेंदों पर 50 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए, वहीं प्रशांत वीर ने 29 गेंदों पर 43 रन और जेमी ओवरटन ने 16 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 207 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह आरसीबी ने 43 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार