मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) गज़ब के छक्के लगाते हैं। SKY ने मैदान के चारों तरफ छक्के मारकर करोड़ों फैंस का दिल जीता है और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम भी शामिल हो चुका है।

Advertisement

SKY का छक्का देखकर झूम उठी जाह्नवी

Advertisement

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े के स्टेडियम में बीते शुक्रवार (3 मई) आईपीएल का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 35 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने वैभव अरोड़ को भी एक छक्का मारा जिसे देखकर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आईं जाह्ननी कपूर खुशी से झूम उठी।

जाह्नवी कपूर ने खुद SKY के सिक्स का ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वो खुशी से उछल-उछलकर तालियां बजाती देखी जा सकती है। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की जल्द ही नई मूवी रिलीज होने वाली है जिसका नाम है 'Mr. & Mrs. Mahi' यही वजह है वानखेड़े के मैदान पर जाह्नवी माही नाम की टी शर्ट पहनकर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आईं थी। उन्होंने अपने कई फोटो भी फैंस के साथ साझा किये हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच खेले गए मैच की तो वानखेड़े के स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर की 70 रन और मनीष पांडे की 42 की पारी के दम पर 19.5 ओवर में 169 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 56 रन बनाए हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 145 रन ही बना सकी और ये मैच 24 रनों से हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार