मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बीते शुक्रवार, 30 मई को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 (IPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर एक विकेट चटकाया। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने एक बेहद ही घातक यॉर्कर डालकर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। जसप्रीत बुमराह का ये कमाल का गेंद गुजरात टाइटंस की इनिंग के 14वें ओवर में देखने को मिला जहां जसप्रीत बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद डालते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वाशिंगटन सुंदर को एक बेहद तेज यॉर्कर से सरप्राइज किया।

Advertisement

बता दें कि बुमराह का ये यॉर्कर लेग स्टंप को टारगेट करते हुए डिलीवर किया गया था जो कि वाशिंगटन सुंदर की दोनों टांगों के बीच से निकलते हुए सीधा विकेट से टकराया। ये नज़ारा देखने लायक था क्योंकि जब ये पूरी घटना घटी तब वाशिंगटन सुंदर के तो मानों तोते ही उड़ गए थे और वो गेंद खेलने की कोशिश में जमीन पर गिरे कैमरे में कैद हुए। यही वज़ह है इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे बॉल ऑफ द टूर्नामेंट भी कह रहे हैं।

ये भी जान लीजिए कि वाशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस के लिए 24 बॉल पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए जो कि गेम का टर्निंग पॉइंट भी था।

बात करें अगर एलिमिनेटर मैच की तो मुल्लांपुर में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा की शानदार 81 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने  GT के लिए 49 बॉल पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन ठोके, लेकिन उन्हें वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी भी बैटर का लंबा साथ नहीं मिला। इसी वज़ह से गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई और इस तरह मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से एलिमिनेटर मैच जीता और क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार