Jasprit Bumrah Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड की पहली इनिंग में अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने इंग्लिश टीम के दो विकेट चटकाए जिसमें से एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले ऑलराउंडर लियाम डॉसन (Liam Dawson) का था।

Advertisement

लियाम डॉसन का विकेट जसप्रीत बुमराह ने इंग्लिश टीम की पहली इनिंग के 140वें ओवर में चटकाया। ये इंग्लिश खिलाड़ी मैदान पर सेट हो चुका था जिसने 60 से ज्यादा गेंद खेलकर 3 चौके जड़ते हुए 26 रन बना लिए थे।

Advertisement

यहां जसप्रीत बुमराह ने डॉसन को फंसाने के लिए ऑफ स्टंप को टारगेट करते हुए गेंद डिलीवर की थी जिसे इंग्लिश बैटर ने डिफेंस करने  की कोशिश की। हालांकि बुमराह की ये बॉल पिच से टकराने के बाद लियाम डॉसन की उम्मीद अनुसार ज्यादा नहीं उछली और सीधा विकेट पर जा टकराई। आउट होने के बाद लियाम डॉसन का रिएक्शन देखने लायक था जो कि पूरी तरह दंग रह गए।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से लियाम डॉसन के विकेट का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में ऑलआउट होने से पहले 669 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले मेहमान टीम ने अपनी पहली इनिंग में 358 रन बनाए थे। यानी टीम इंडिया अभी भी इंग्लिश टीम के पहली इनिंग के स्कोर से 137 रन पीछे है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मुकाबले के आखिरी दिन भारतीय टीम खेल को कैसे आगे बढ़ाती है। पांचवें दिन के खेल की शुरुआत भारत के लिए केएल राहुल (87) और शुभमन गिल (78) की जोड़ी करेगी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार