भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 5th Test) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन एक बार फिर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के कारण टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ। आलम ये था कि इस बार तो मैदान पर ठंडा दिमाग रखने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी भड़क गए और मैदानी अंपायर से थर्ड अंपायर की शिकायत करते नज़र आए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब जोर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद ग्राउंड पर बैटिंग करने आते है और आते ही मैदानी अंपायर से बात करते हैं। वो अंपायर को थर्ड अंपायर की शिकायत करते हुए बोलते हैं, 'इसमें कोई निरंतरता नहीं है, पिछले गेम में थर्ड अंपायर ने अपना फैसला स्निको पर नहीं दिया था।'

Advertisement

गौरतलब है कि यहां जसप्रीत बुमराह मेलबर्न टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल के विवादित तरीके से आउट दिये जाने की बात कर रहे थे। उस मैच में स्निको मीटर ने यशस्वी के बैट और बॉल के बीच कोई संपर्क नहीं दिखाया था, हालांकि इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने डिफलेक्शन के कारण जायसवाल को आउट दे दिया था। सिडनी टेस्ट में इसका उलटा देखने को मिला। अब थर्ड अंपायर ने वाशिंगटन सुंदर को स्निको मीटर के चलते ही भारतीय बल्लेबाज़ को आउट दिया है।

यही वजह है ऐसे ही अंपायर्स के विवादित फैसलों के कारण पूरी BGT सीरीज में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है और अब ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया की तरफ 2-1 पर खड़ी है। यही कारण है इस बार जसप्रीत बुमराह भी गुस्सा करने से नहीं रोक सके।

बात करें अगर सिडनी टेस्ट की तो यहां टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए पहली इनिंग में 72.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हुई। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली है और वो दिन का खेल खत्म होने तक 9 रन बनाकर अपना एक विकेट खो चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार