भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच हरमनप्रीत की सेना ने रविवार (18 सितंबर) को 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड की पारी के दौरान उनके द्वारा पकड़ा गया कैच सभी का दिल जीत गया। हरमनप्रीत ने तेजी से रिएक्ट करते हुए अपने एक हाथ से ही कैच पकड़ा था जिसे देखकर उनकी साथी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी भी काफी हैरान रह गई और फिर बेहद खुश नज़र आई।

Advertisement

कप्तान हरमन का कैच इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। इंडियन टीम के लिए स्नेह राणा गेंदबाज़ी कर रही थी। स्नेह के ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लिश बैटर ऐलिस कैप्सी ने लेग साइड की ओर तेजी से शॉट खेला। बैट से संपर्क में आने के बाद गेंद सीधा मिड विकेट की ओर गई।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए मिड विकेट की तरफ कप्तान कौर तैनात थे ऐसे में जैसे ही उन्होंने गेंद को हवा में देखा तो तुरंत अपने दाई ओर डाइव लगा दी। कप्तान कौर ने यह हैरतअंगेज कैच अपने सिर्फ एक हाथ से पकड़ लिया। हरमन का कैच देखकर टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी भी खुशी से झूम उठी। इस कैच के बाद उन्होंने तुरंत अपनी साथी खिलाड़ी को गले लगा दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज भी खेली गई थी जिसे मेजबान इंग्लैंड ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था। अगर बात करें पहले वनडे मैच की तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बैटिंग करने का न्यौता दिया था जिसके बाद मेजबानों ने स्कोरबोर्ड पर 227 रन टांगे। भारतीय टीम ने महज़ 3 विकेट के नुकसान पर स्मृति मंधाना(91), हरमनप्रीत कौर(74), और यास्तिका भाटिया(50) की पारियों के दम पर 228 रनों का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार