Jitesh Sharma 109M Six In Super Six Challenge in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का फाइनल रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है इस मुकाबले से पहले IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो कि RCB फैंस को जरूर पसंद आएगा।

Advertisement

दरअसल, ये वीडियो साल 2026 IPL के सुपर सिक्स चैलेंज का है जिसमें RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा 109 मीटर का मॉन्स्टर छक्का लगाते दिखे हैं। इस चैलेंज में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकुल चौधरी (89 मीटर लंबा छक्का),  दिल्ली कैपिटल्स से आशुतोष शर्मा (छक्का नहीं मार पाए) और आकिब नबी (95 मीटर लंबा छक्का), राजस्थान रॉयल्स से डोनोवन फरेरा (97 मीटर लंबा छक्का), और चेन्नई सुपर किंग्स से अमन खान (90 मीटर लंबा छक्का) ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन इनमें से कोई भी जितेश शर्मा जैसा लंबा छक्का नहीं लगा सका। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि 32 साल के जितेश ने भले ही सुपर सिक्स चैलेंज में कमाला किया है, लेकिन वो साल 2026 के IPL में अपनी बैटिंग से सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं। आलम ये है कि वो टूर्नामेंट में अब तक 15 मैचों की 11 इनिंग में 11.66 की औसत से सिर्फ 105 रन ही बना सकते हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 23 रन है। यही वजह है उनकी फॉर्म RCB के लिए चिंता का कारण रही है।

ध्यान दें कि आज RCB अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होम टीम यानी गुजरात टाइटंस के साथ टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी। ऐसे में बेंगलुरु फैंस तो भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि अगर जितेश को बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर आने पड़े तो वो धमाल ही मचा दें और टीम के लिए मैच विनिंग इनिंग खेली। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार