Jofra Archer Toe Crusher Yorker Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने गाबा टेस्ट (AUS vs ENG 2nd Test, Ashes 2025-26) के दूसरे दिन शुक्रवार, 05 दिसंबर को एक बेहद ही खतरनाक यॉर्कर डालकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड (Jake Weatherald) का विकेट लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जब ये गेंद जेक वेदराल्ड के जूते पर लगी तो वो दर्द के कारण उछल पड़े थे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 26वें ओवर में देखने को मिला। जेक वेदराल्ड तब तक मैदान पर पूरी तरह सेट हो चुके थे और एक तरफ से मेजबान टीम के लिए आसानी से रन बना रहे थे। ऐसे में जोफ्रा आर्चर ने अपने तरकस से यॉर्कर नाम का तीर निकाला और सीधा ओवर का पांचवां गेंद डालते हुए बल्लेबाज़ के जूते को निशाना बनाया।

Advertisement

जान लें कि जोफ्रा आर्चर ने ये गेंद 141.4 KPH की स्पीड से डिलीवर किया था जो कि बल्लेबाज़ की तरफ गोली की रफ्तार से गया और सीधा जूते से जाकर टकराया। इसके बाद तो मानो जेक वेदराल्ड तड़प उठे और दर्द के कारण मैदान पर उछलते नज़र आए। यहां वो LBW होकर आउट भी हो गए थे। इस तरह 78 गेंदों पर 72 रन बनाकर उनकी पारी खत्म हुई। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो गाबा टेस्ट में इंग्लैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में जो रूट (138*) और जैक क्रॉली (76) की शानदार पारियों के दम पर 76.2 ओवर में 334 रन बनाए।

बताते चलें कि इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के खेल में 45 ओवर बल्लेबाज़ी कर ली है और वो 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना चुके हैं। मैदान पर कैमरून ग्रीन (26) और स्टीव स्मिथ (25) की जोड़ी बल्लेबाज़ कर रही है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डोगेट। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार