Jos Buttler Catch Video: 32 वर्षीय इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर मैदान पर अपनी फिटनेस के दम पर काफी हैरतअंगेज कैच पकड़ते हैं। विकेट के पीछे बटलर को दुनिया के सबसे चुस्त विकेटकीपर में से एक माना जाता है। बटलर ने विकेटकीपिंग करते हुए कई अद्भूत कैच पकड़े हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर जोस बटलर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह विकेटकीपिंग के दौरान डाइव करके एक शानदार कैच लपकते नज़र आए हैं।  

Advertisement

बटलर का यह कैच इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में जोस बटलर लंकाशायर टीम का हिस्सा हैं। बीती शाम (रविवार, 2 जुलाई) यहां नॉर्थहैम्पटनशायर और लंकाशायर की टीम आमने-सामने थी जिसके दौरान बटलर ने यह हैरतअंगेज कैच पकड़ा।

Advertisement

नॉर्थहैम्पनशायर की इनिंग के तीसरे ओवर के दौरान मैदान पर रिकार्डो वास्कोनसेलोस बल्लेबाज़ी कर रहे थे। लंकाशायर के लिए गेंदबाज़ी कर रहे थे ल्यूक वुड। बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने वास्कोनसेलोस को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर किया। यहां बल्लेबाज़ से गलती हुई और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ चली गई।

विकेट के पीछे ग्लव्स के साथ जोस बटलर तैनात थे और यहां उन्होंने मौका देखकर अपनी बाईं और डाइव लगाई। गेंद उनसे दूर था, लेकिन इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद को निकलने नहीं दिया और एक बेहतरीन कैच पकड़कर बल्लेबाज़ की इनिंग को खत्म किया। यही वजह है अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Scorecard

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लंकाशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में लंकाशायर की टीम ने सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट की नाबाद 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी के दम पर यह मैच बेहद आसानी से 16.4 ओवर में 139 रन बनाकर जीत लिया। गौरतलब है कि जोस बटलर बल्लेबाज़ी के दौरान कुछ खास नहीं कर सके और महज 11 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार