Josh Tongue Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ जोश टंग (Josh Tongue) एजबेस्टन टेस्ट (ENG vs PAK 3rd Test) के पहले दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसी बीच जोश टंग ने बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद इमरान (Mohammad Imran) को आईना दिखाया और उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेजा। जोश ने इन्हें ऐसी खतरनाक गेंदें फेंकी की स्टंप भी तहस-नहस हो गया।

Advertisement

ये नज़ारा पाकिस्तानी की पहली पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला। जोश टंग अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी छठी गेंद पर उन्होंने पाकिस्तान कप्तान बाबर आज़म को आउट किया। उन्होंने एक तेज लेंथ बॉल डिलीवर करके बाबर को फंसाया जो कि क्रीज में अटके रह गए। ये गेंद पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आई और सीधा ऑफ स्टंप पर लगी। इस दौरान स्टंप का ऊपरी हिस्सा टूट गया और काफी दूर जाकर गिरा।

गौरतलब है कि एजबेस्टन टेस्ट में जोश टंग ने अपने चौथे ओवर में एक बार फिर स्टंप के टुकड़े किए। वो अपना चौथा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने खतरनाक यॉर्कर डिलीवर की। इससे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद इमरान भौचक्का रह गया और क्लीन बोल्ड हो गया। इस बार भी जोश का गेंद इतनी तेजी से स्टंप से टकराया कि उसका ऊपरी हिस्सा टूटकर दूर जाकर गिरा।

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इन दोनों ही घटनाओं का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि जोश ने बाबर और इमरान के अलावा सऊद शकील को भी बोल्ड और मुहम्मद गाजी गौर को LBW करके पवेलियन भेजा।

मैच का हाल: एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को पहली पारी में 133 रनों पर ऑल आउट किया। मेहमान टीम सिर्फ 33.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई। उनके लिए सऊद शकील ने सर्वाधिक रन बनाए और 47 गेंद खेलकर 43 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट और ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि इंग्लैंड ने भी तीसरे टेस्ट के पहले दिन 39 ओवर खेले और 4 विकेट खोकर 156 रन जोड़े। इंग्लिश टीम के लिए एमिलियो गे (114 गेंदों पर 60 रन) और हैरी ब्रूक (76 गेंदों पर नाबाद 52) ने अर्धशतक लगाया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार