टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने अफगानी टीम को 9 विकेट से रौंदकर अपना फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में अफ्रीकी गेंदबाज़ों के सामने अफगानिस्तान के खिलाड़ी सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते नज़र आए और महज़ 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इसी बीच कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अपनी एक बुलेट बॉल पर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बेजान मूर्त बना अफगानी खिलाड़ी

Advertisement

दरअसल, ये घटना अफगानिस्तान की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। कगिसो रबाडा बेहद घातक गेंदबाज़ी कर रहे थे और उनकी बॉल अफगानी खिलाड़ियों को परेशान करना शुरू कर चुकी थी। इस बीच रबाडा के सामने अफगानिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ी मोहम्मब नबी आ गए। यहां रबाडा ने नबी को अपनी रफ्तार से मात दी।

कगिसो रबाडा ने ऑफ स्टंप पर एक इनस्विंग बॉल डिलीवर किया जो कि पिच से टकराकर सीधा अंदर को आया। मोहम्मद नबी यहां गेंद को डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन ये बॉल इतना तेज था कि मोहम्मद नबी बॉल को अपने बैट से रोक ही नहीं पाए। वो तेजी से उनके बैट और पैड के बीच से निकली और सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई। जैसे ही बॉल स्टंप पर लगी वो हवा में तीन चार बार चक्कर खाती कैमरे में कैद हुई।

ऐसी घातक बॉल पर आउट होने के बाद नबी पूरी तरह दंग रह गए और उनका ये रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यही वजह है ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जो कि बिल्कुल ही गलत साबित हुआ। 

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये। इस तरह अफगानी टीम महज़ 11.5 ओवर में 56 रन बनाकर आउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स (29) और एडेन मार्कराम (23) ने 55 रनों की साझेदारी की और आसानी से अपनी टीम को 9 विकेट और 67 बॉल रहते ये मैच जीता दिया। अब साउथ अफ्रीका खिताब जंग के लिए टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार