Kagiso Rabada Vs Mitchell Marsh Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 4 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब हैं कि उनका विकेट तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने चटकाया जिन्होंने मिचेल मार्श से एक मिनी बैटल भी जीती।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के दूसरे ओवर में देखने को मिला। यहां कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से मिचेल मार्श ने उन्हें टारगेट किया। आलम ये रहा कि उन्होंने कगिसो रबाडा को शुरुआती दो गेंदों पर ही एक छक्का और चौका ठोक दिया।
इसके बाद होना क्या था, गुजरात टाइटंस के दिग्गज बॉलर ने भी मिचेल मार्श से बदला लेने का मन बना लिया और तीसरी गेंद पर ऑफ साइड में एक लेंथ बॉल डालकर उन्हें कैप्टन शुभमन गिल के हाथों मिड ऑफ पर कैच आउट करवाया। इस तरह उन्होंने मिचेल मार्श से ये मिनी बैटल जीता और आखिरी हंसी हंसी। यहां देखें VIDEO
बताते चलें कि कगिसो रबाडा ने भले ही मिचेल मार्श से जंग जीत ली हो, लेकिन वो इस मुकाबले में बेहद ही महंगे साबित हुए। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि कगिसो रबाडा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने इकाना के मैदान पर अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर पूरे 54 रन लुटाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन बेहद ही औसत रहा है और वो गुजरात टाइटंस के शुरुआती चार मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट लेकर 15 ओवर में 162 रन लुटा चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10.80 और औसत 40.50 रही। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वो मौजूदा समय में अपनी फॉर्म से बुरी तरह जूझ रहे हैं और उनकी ये फॉर्म गुजरात टाइटंस के लिए भी सिरदर्द का कारण बन चुकी है।