Kagiso Rabada Video: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल (ICC WTC 2025 Final) में गज़ब गेंदबाज़ी कर रहे हैं और उन्होंने मुकाबले के तीसरे दिन नाथन लियोन (Nathan Lyon) को आउट करते हुए साउथ अफ्रीका को इनिंग की 9वीं सफलता दिलाई है।

Advertisement

ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 43वें ओवर में घटी जिसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कगिसो रबाडा ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर करते हैं जो कि पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आती है और लियोन के सीधा पैड से जाकर टकराती है।

Advertisement

इसके बाद कगिसो रबाडा जोरदार अपील करते हुए अंपायर से नाथन लियोन को आउट देने की मांग करते हैं, जो कि हो भी जाता है। हालांकि यहां नाथन लियोन भी अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हुए DRS ले लेते हैं। इसके बाद इस पूरी घटना को थर्ड अंपायर ध्यान से जांचते हैं और आखिरी में रिव्यू देखकर ये साफ कर देते हैं कि यहां लियोन LBW आउट हो चुके हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में 13 बॉल पर 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं खबर लिखे जाने तक कगिसो रबाडा 18 ओवर करते हुए 59 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने पहली इनिंग में भी ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट चटकाए थे।

ऐसी है दोनों टीमें:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार