18 अक्टूबर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने वनडे में खुद की पसंद की ऑल टाइम फेवरेट बेस्ट पाकिस्तानी वनडे प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। अपने द्वारा चुनी गई बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन में कामरान अकमल ने खुद को विकेटकीपर के तौर पर चुना है।

Advertisement

इतना ही नहीं कामरान अकमल ने अपने भाई उमर अकमल को भी बेस्ट पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। कामरान अकमल ने अपनी फेवरेट प्लेइंग XI में सईद अनवर, बाबर आजम जैसे दिग्गज को जगह दी है तो वहीं शाहीद अफरीदी ऑलराउंड के तौर पर शामिल हैं।

Advertisement

मोहम्मद हफीज भी कामरान अकमल की टीम में जगह बना पाने में सफल रहे हैं। इसके साथ - साथ शोएब अख्तर, वसीम अकरम के अलावा अब्दुल रज्जाक भी कामरान अकमल भी टीम में शामिल हैं। हैरान करने की बात ये है कि दिग्गज इंजमाल उल हक को कामरान अकमल ने बेस्ट नहीं माना है।

कामरान अकमल की “ऑल टाइम फेवरेट XI”- सईद अनवर, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, अब्दुर रज्जाक, कामरान अकमल, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार