Kartik Tyagi Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि उन्होंने ये तीनों ही विकेट एक ही ओवर में झटके जिसके दौरान रविंद्र जडेजा और शिमरोन हेटमायर जैसे बड़े हिटर भी आउट होकर पवेलियन गए। यही वज़ह है इस घना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिली। यहां कार्तिक त्यागी अपना आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का शिकार किया और उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट करवाया।
खास बात तो ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर एक लो फुल टॉस बॉल डालकर शिमरोन हेटमायर और फिर पांचवीं गेंद पर रवि बिश्नोई को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया। इस तरह कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 19वें ओवर में सिर्फ 2 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो राजस्थान रॉयल्स ने KKR के सामने जीत हासिल करने के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक अपने पहले 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 31 रन जोड़ चुकी है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि KKR की टीम ये मुकाबला जीत पाती है या नहीं। यहां क्लिक करके देखें VIDEO
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर। इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज।