Kashvee Gautam Bowled Alyssa Healy Video: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन एलिसा हीली (Alyssa Healy) गुरुवार, 27 फरवरी को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले (AU-W vs IN-W 2nd ODI) में अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और 10 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुईं। गौरतलब है कि उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज़ काशवी गौतम (Kashvee Gautam) ने अपनी लहराती यॉर्कर से बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। यहां काशवी अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आईं थी जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने एक इन-स्विंगिंग यॉर्कर डिलीवर करके एलिसा हीली को सरप्राइज किया। इसके बाद होना क्या था, काशवी की ऐसी लहराती बॉल को देखकर एलिसा हीली के तो होश ही उड़ गए।

Advertisement

गौर करें कि यहां ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन ने एक लहराती यॉर्कर को फ्लिक करने की कोशिश की और अपनी इसी कोशिश में वो बॉल पर बैट का इनसाइड ऐज लगाकर बोल्ड हो गईं। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो। जान लें कि खबर लिखे जाने तक काशवी गौतम टीम इंडिया के लिए 8 ओवर कर चुकीं हैं जिसमें उन्होंने 5.38 की इकोनॉमी से 43 रन देकर 1 विकेट चटकाया है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 252 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 24 ओवर में 2 विकेट खोकर 165 रन जोड़ चुकी है। यहां देखे मैच का लाइव स्कोर कार्ड 

ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर),  एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, निकोला कैरी, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम,  क्रांति गौड़, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार