Katherine Fraser Catch Viral Video: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 12वां मुकाबला बीते गुरुवार, 18 जून को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां स्कॉटलैंड की 21 साल की ऑलराउंडर कैथरीन फ्रेज़र (Katherine Fraser) ने अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया। गौरतलब इसी बीच कैथरीन ने क्वेना जोसेफ (Qiana Joseph) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कैथरीन का ये कैच वेस्टइंडीज की इनिंग के पांचवें ओवर में देखने को मिला। स्कॉटलैंड के लिए ये ओवर बाएं हाथ की तेज गेंदबाज़ रेचल स्लेटर करने आईं थी जिसकी पांचवीं गेंद पर क्वेना जोसेफ ने एक दमदार प्रहार किया और मिड विकेट के ऊपर से हवाई शॉट लगाया।

Advertisement

ध्यान दें कि यहां क्वेना ने बेहद ताकत से शॉट खेला था जिसे देखकर एक समय सभी को लगा था कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे, हालांकि कैथरीन ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया और बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए छलांग लगाकर कमाल का कैच लपका। बताते चलें कि वो ये कैच पकड़ने के बाद जमीन पर गिर गईं थी, लेकिन उन्होंने बॉल को बिल्कुल नहीं छोड़ा। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है 21 साल की कैथरीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ क्वेना का कैच ही नहीं लपका, बल्कि अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर 2 विकेट भी झटके। इसके अलावा उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी भी की और 11 गेंदों पर 3 चौके जड़कर 181.82 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो हेडिंग्ले के मैदान पर स्कॉटलैंड ने ही टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए स्टेफनी टेलर (19 गेंदों पर नाबाद 47 रन) और शेरमाइल कैंबेल (26 गेंदों पर 36 रन) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में स्कॉटिश टीम के लिए डार्सी कार्टर (62 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतक ठोका, वहीं एल्सा लिस्टर ने 25 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद स्कॉटलैंड अपने 20 ओवर में 146 रन ही जोड़ सकी और ऐसे वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 7 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार