Kavya Maran Video: सनराइडर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम के हर मुकाबले में मैदान पर उन्हें सपोर्ट करती नज़र आती हैं। काव्या मारन का क्रिकेट के लिए जोश और प्यार देखते ही बनता है। टीम की जीत हार का असर काव्या मारन के चेहरे पर भी साफ झलकता है, लेकिन हाल ही में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2023 के 14वें मुकाबले में एक ऐसी घटना घटी जिसके दौरान SRH की मालकिन कैमरापर्सन से नाराज नज़र आईं।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर काव्या मारन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें काव्या कैमरामैन पर गुस्सा करती देखी जा सकती है। महज 4 सेकेंड के वीडियो में कैमरा पर्सन ऑरेंज आर्मी की मालकिन को कैद करने की कोशिश करता है जिसके दौरान वह चिढ़ जाती है और 'हट यार' कहकर खुद को बड़ी स्क्रिन पर दिखाने से मना करती है।

Advertisement

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिस वजह से टीम की मालकिन काफी परेशान थी, लेकिन अपने तीसरे मैच में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को बेहद आसानी से 8 विकेट से हराया जिसके बाद काव्या मारन के चेहरे पर मुस्कान नज़र आई। गौरतलब है कि इस सीजन साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एडेन मार्कराम ऑरेंज आर्मी की अगुवाई कर रहे हैं।

पंजाब के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान मार्कराम ने भी 21 गेंदों पर 37 रन बनाए। हालांकि इसी बीच हैरी ब्रूक की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सनराइजर्स ने ब्रूक को ऑक्शन में 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक यह इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल में कुछ कमाल नहीं कर सका है। पंजाब के खिलाफ ब्रूक को ओपनिंग पर भेजा गया था लेकिन वह एक बार फिर 13 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार