Kavya Maran Viral Video: ईशान किशन (Ishan Kishan) की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Vaibhav Sooryavanshi) की टीम ने बीते सोमवार, 13 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 57 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच SRH की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने दिल खोलकर जश्न मनाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर तो काव्या मारन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर उछल-उछलकर सेलिब्रेशन करती दिखी हैं। दरअसल, ये घटना RR की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिली। SRH के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रफुल्ल हिंगे करने आए थे जिन्होंने एक हार्ड लेंथ बॉल से वैभव सूर्यवंशी को सरप्राइज किया था।

Advertisement

यहां वो बॉल वैभव के बैट के टॉप ऐज से टकराया जिसके बाद बॉल हवा में काफी ऊंची उठ गई। गौर करें कि ये बॉल हवा में देखकर एक समय तो काव्या मारन की भी सांसे अटक गईं थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने विकेटकीपर साहिल अरोड़ा को कैच पकड़ते देखा, उनकी सांसों में सांसे आई और उन्होंने फिर दिल खोलकर जश्न मनाया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली ही गेंद पर बिना कोई स्कोर किए आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ प्रफुल्ल हिंगे, जो कि अपना डेब्यू आईपीएल मैच खेल रहे थे उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद सनराइजर्स की टीम ने कैप्टन ईशान किशन की 44 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनोवन फरेरा ने 44 गेंदों पर 69 रन ठोके, वहीं रविंद्र जडेजा ने 32 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद RR की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 159 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह सनराइजर्स ने 57 रनों से मुकाबला जीता और पॉइंट्स टेबल पर चौथा पायदान हासिल कर लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार