10 जुलाई, जमैका (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मात्र टी- 20 में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की टीम ने 190 रन बनाए थे। जिसमें दिनेश कार्तिक ने 48 रन और ऋषभ पंत ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा 23 रन धवन ने जमाया था। 

Advertisement

वहीं कप्तान कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी की और केवल 22 गेंद पर 39 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्के जमाए। कोहली जिस वक्त बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त ऐसा लग रहा था कि विराट आज बड़ी पारी खेलेगें।  लेकिन कैसरिक विलियम्स ने उन्हें आउट कर वेस्टइंडीज की टीम को मैच में वापिस ला दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि कैसरिक विलियम्स की जिस ओवर में कोहली आउट हुए उस ओवर की पहली गेंद पर विराट ने धमाकेदार छक्का जमाया ऐसा लग रहा था कि इस ओवर में कोहली अपना अर्धशतक जमा लेगें लेकिन कैसरिक विलियम्स ने अक्ल से काम किया और दुनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली को अपने मीडियम गति की गेंद से चकमा दे दिया।

सुनिल नरेन ने कोहली का आसान सा कैच मीड ऑन पर लपक लिया। कोहली को आउट करने के बाद कैसरिक विलियम्स ने जिस अंदाज में जश्न मनाया वो बेहद ही अनूठा और अनोखा था।  आप भी देखें आगे क्लिक करके►

 

देखें कोहली को आउट कर कैसरिक विलियम्स ने मनाया अनोखा जश्न, हर कोई झुमने लगा►

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार