Kieron Pollard Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का आठवां मुकाबला रविवार, 16 अगस्त को जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से महज़ 22 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने मैदान पर पूरी गुंडई दिखाई और विपक्षी स्पिनर विटेल लॉज़ (Vitel Lawes) को तो 5 गेंदों पर ही 24 रन ठोक दिए।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 13वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर 19 वर्षीय विटेल लॉज करने आए थे जो कि उनके कोटे का चौथा और आखिरी ओवर भी था। ऐसे में कीरोन पोलार्ड ने उन्हें पहली ही गेंद से अटैक करने का फैसला किया।

विटेल लॉज की पहली गेंद निकोलस पूरन ने खेली थी जिन्होंने एक रन लेकर कीरोन पोलार्ड को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद ही मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड ने 19 वर्षीय विटेल लॉज को आढ़े हाथ लिया और आखिरी पांच गेंदों पर तीन बड़े छक्के, एक चौका और एक गेंद पर डबल लेकर पूरे 24 रन ठोके। तो ऐसे विटेल लॉज ने अपने एक ओवर से पूरे 25 रन लुटाए।CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि ये मुकाबला विटेल लॉज के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और उन्होंने अपने चार ओवर में 12.80 की औसत से 51 रन लुटाए। इस दौरान वो सिर्फ एक ही विकेट ले सके। उन्होंने एलेक्स हेल्स (21 गेंदों पर 29 रन) को आउट करके पवेलियन भेजा।

मैच का हाल: जमैका के मैदान पर जमैका किंग्समेन ने ही टॉस जीतकर त्रिनबागो नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। TKR के लिए कप्तान निकोलस पूरन (32 गेंदों पर 44 रन) और कीरोन पोलार्ड (22 गेंदों पर 44 रन) ने तूफानी पारी खेली।

इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए सलामी बल्लेबाज़ किर्क मैकेंज़ी ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 69 रन बनाए। वहीं रीजा हेडिंक्स (29 गेंदों पर 37 रन), कप्तान रोवमैन पॉवेल (22 गेंदों पर नाबाद 29 रन) और आंद्रे रसेल (15 गेंदों पर 27 रन) ने भी अपनी बल्लेबाज़ी से अहम योगदान दिया। इन्हीं पारियों के दम पर JKM ने 18.4 ओवर में 183 रनं का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार