Kieron Pollard 100M Long Six: एमआई न्यूयॉर्क के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने शनिवार, 12 जुलाई को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC 2025) टूर्नामेंट के क्वालीफायर-2 में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 22 बॉल पर नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर धमाल मचा दिया। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने सुपर किंग्स के अफगानी स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) को एक 100 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का भी जड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना एमआई न्यूयॉर्क की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए ये ओवर नूर अहमद कर रहे थे जिन्होंने अपनी दूसरी बॉल पर मोनांक पटेल को आउट किया था। मोनांक के आउट होने के बाद मैदान पर कीरोन पोलार्ड आए जो कि MI टीम के लिए चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे।

Advertisement

नूर अहमद को लगा था कि कीरोन पोलार्ड मैदान पर सेट होने के लिए थोड़ा समय लेंगे, ऐसे में उन्होंने पहली ही गेंद पोलार्ड से काफी दूर डिलीवर की। हालांकि यहां पोलार्ड के कुछ अलग ही इरादे थे, उन्होंने नूर की पहली ही बॉल को टारगेट किया और सामने की तरफ एक बेहद ही लंबा छक्का जड़ा। बता दें कि ये एक 100 मीटर लंबा छक्का था जो कि सीथा स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। आप भी इस कमाल के सिक्स का वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड ने MLC के क्वालीफायर-2 में बेहद ही कमाल की बैटिंग की और 22 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए नाबाद 47 रन बनाए। यही वज़ह है इस बड़े मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने महज़ 19 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 7 विकेट से गज़ब की जीत प्राप्त की। इसी के साथ अब वो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना चैंपियन की ट्रॉफी के लिए वाशिंगटन फ्रीडम से होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार