दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने बीते रविवार, 18 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 60वें मुकाबले में 65 बॉल पर 14 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए नाबाद 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच केएल राहुल ने विराट कोहली (Virat Kohli) का टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आइकॉनिक सिक्स भी रिक्रिएट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नजारा दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जहां केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को खड़े-खड़े ही एक गज़ब का सीधा छक्का मारा। आपको बता दें कि केएल राहुल के इस शॉट को देखकर क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के आइकॉनिक सिक्स की याद आ गई है जो कि उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ को जड़ा था। आप केएल राहुल के सिक्स का वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान सिर्फ विराट कोहली जैसा सिक्स ही नहीं जड़ा, बल्कि उनका एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम भी कर लिया। बता दें कि आईपीएल में केएल राहुल की ये ऐसी 5वीं सेंचुरी है जिसके दौरान वो नॉट आउट रहे। उन्होंने इस रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली और क्रिस गेल को पछाड़ा है जिन्होंने 4-4 बार ये कारनामा किया।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद DC ने केएल राहुल की 65 बॉल पर नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने 61 बॉल पर 12 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए नाबाद 108 रनों की शतकीय पारी खेली और कैप्टन शुभमन गिल ने 53 बॉल पर 3 चौके और 7 छक्के ठोकते हुए नाबाद 93 रन जड़े जिसके दम पर GT ने 19 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए बेहद आसानी से 10 विकेट से ये मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वो प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार