KL Rahul Video: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने बीते रविवार, 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले (IND vs NZ 1st ODI) में 21 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने भारतीय फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी और उन्हीं के अंदाज़ में चौके-छक्के ठोककर मैच फिनिश किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय पारी के 49वें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर 24 साल के तेज गेंदबाज़ क्रिस्टियन क्लार्क करने आए थे, जो कि अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। ऐसे में केएल राहुल ने उनको ही टारगेट करके मैच फिनिश करने का फैसला किया। इसके बाद होना क्या था, केएल राहुल ने वडोदरा के मैदान पर अपनी क्लास दिखाई और क्लार्क की आखिरी तीन गेंदों पर एक के बाद एक दो चौके और फिर छक्का जड़कर पूरा मैच ही फिनिश कर दिया।

Advertisement

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो कि केएल राहुल की तरह ही एक विकेटकीपर बैटर थे, वो भी अक्सर गेम को आखिरी ओवरों तक लेकर जाते थे, और फिर दबाव की परिस्थितियों में भारत को चौके-छक्के ठोककर मैच जिताते थे। यही वज़ह है वडोदरा वनडे में केएल राहुल का अंदाज़ देखकर भारतीय फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है।

ऐसा रहा मैच का हाल: वडोदरा वनडे में भारतीय कैप्टन शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (84), हेनरी निकोल्स (62), और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर पूरे 300 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रन, शुभमन गिल ने 71 गेंदों पर 56 रन, और श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 49 रनों की दमदार पारी खेली जिसके दम पर मेजबानों ने 49 ओवर में 301 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार