KL Rahul Shubman Gill Funny Video: इंडियन टीम श्रीलंका के दौरे पर है जहां से केएल राहुल (Shubman Gill) और शुभमन गिल (Shubman Gill) से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में केएल राहुल अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से इशारों ही इशारों में मज़े लेते नज़र आए हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन गिल दौड़ते हुए मैदान में एंट्री करते हैं और इसी बीच दूसरी तरफ से केएल राहुल नज़र आते हैं। यहां सीनियर ने जूनियर को छेड़ते हुए मस्ती की। दरअसल, केएल राहुल ने गिल को देखते ही उनके अंदाज में नकल करते हुए दौड़ना शुरू कर दिया। यहां विकेटकीपर बैटर अजीबोगरीब तरीके से दौड़ने लगा था जिसे देखकर शुभमन गिल भी हैरान रह गए और फिर जब वो आगे निकल गए तो केएल राहुल मुस्कुराने लगे। यही वजह है ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि केएल राहुल काफी कम ही मौकों पर अपने इमोशन दिखाते हैं। वो मैदान पर काफी सीरियस रहते हैं जिस वजह से ये मज़ेदार वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी थोड़े हैरान दिखे हैं। एक यूजर ने एक्स पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'केएल भाई गिल को चिढ़ा रहे हैं। आख़िरकार उन्होंने साबित कर दिया कि वह भी भावनाओं वाले इंसान हैं।'

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज केएल राहुल के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रही है। उन्होंने टीम के लिए शुरुआती दो मैच खेले जिसमें वो सिर्फ 31 रन ही बना सके। उनके इस खराब प्रदर्शन के कारण सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही ड्रॉप कर दिया गया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार