Kuldeep Yadav Bowled Marco Jansen Video: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने रविवार, 23 नवंबर को गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका (IND vs SA 2nd Test) के ऑलराउंडर मार्को यानसेन (Marco Jansen) का दिल तोड़ा और उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया। गौरतलब है कि कुलदीप ने मार्को को 93 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा साउथ अफ्रीका की पहली इनिंग के 152वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव करने आए थे जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद गुगली डिलीवर की और मार्को यानसेन को फंसाया। यहां अफ्रीकी बल्लेबाज़ गेंद को खेलने की कोशिश में बड़ी गलती कर बैठा और उस पर अपने बैट का अंदरूनी हिस्सा लगाकर बोल्ड हुआ।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बता दें कि इस मुकाबले में मार्को यानसेन ने 91 गेंदों पर 6 चौके और 7 छक्के ठोककर 93 रनों की पारी खेली। अगर वो अपना शतक पूरा कर पाते तो ये उनके फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल करियर का पहला शतक होता, लेकिन कुलदीप की गुगली गेंद के कारण ऐसा कुछ हो नहीं सका।

बात करें अगर कुलदीप यादव की तो वो गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पहली इनिंग के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम ने सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को यानसेन (93) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली में 151.1 ओवर में 489 रन बनाए। इसके बाद दिन के खेल के अंत तक टीम इंडिया ने 9.1 ओवर खेले और बिना कोई नुकसान 6 रन जोड़े।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार