Liam livingstone Six: यूरोपियन प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का 28वां मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला गया था जहां Glasgow Cosmic के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान उठा दिया और 27 गेंदों  पर 2 चौके तीन छक्के लगाकर 44 रनों की पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम Amsterdam Flames के स्पिन गेंदबाज़ टिम प्रिंगल (Tim Pringle) को आईना दिखाया और उन्हें एक के बाद एक दो मॉन्स्टर छक्के मारे।

Advertisement

स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद: ये घटना ग्लासगो कॉस्मिक की पारी के 13वें ओवर में घटी। एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए टिम प्रिंगल गेंदबाज़ी करने आए थे, जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर था। इसी की आखिरी दो गेंदों पर लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें दो बेहद ही लंबे गगनचुंबी छक्के मारे। लिविंगस्टोन ने पहले पांचवीं गेंद पर लॉन्ग-ऑन की तरफ बेहद ही ताकत से हवाई शॉट खेला और गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। प्रिंगल ये शॉट खेलकर पूरी तरह हैरान थे।

इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने विपक्षी गेंदबाज़ को अपनी असल ताकत दिखाई और उनकी छठी गेंद पर घुटने पर बैठकर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मारकर गेंद को ग्राउंड से बाहर पहुंचा दिया। तो ऐसे लिविंगस्टोन ने टिम प्रिंगल की दो गेंदों पर दो लगातार मॉन्स्टर छक्के मारकर दो गेंद खो दी। आप नीचे  इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: डबलिन के मैदान पर Amsterdam Flames ने टॉस जीतकर Glasgow Cosmic को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि 19.5 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए कप्तान जॉर्ज मुंसे (45 गेंदों पर 51 रन) और लियाम लिविंगस्टोन  (27 गेंदों पर 44 रन) ने अच्छी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए कर्टिस कैम्फर ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाए, वहीं माइकल ब्रेसवेल, स्कॉट एडवर्ड्स और टिम डेविड ने कुछ रनों का योगदान किया। तो ऐसे Amsterdam Flames ने 16 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार