Litton Das Stumping Video: बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर लिटन दास (Litton Das) ना सिर्फ शानदार बल्लेबाज़, बल्कि एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से एक बार फिर फैंस का दिल जीता है। लिटन दास ने शारजाह टेस्ट में जोशुआ बिशप (Joshua Bishop) को बिजली की तेजी से स्टंप आउट किया। उनकी स्टंपिंग ने फैंस का महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी है।
लिटन दास की लाइटनिंग स्टंपिंग वेस्टइंडीज की पहली पारी के 90वें ओवर में देखने को मिला। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने पहली ही गेंद पर जोशुआ बिशप को चमका दिया। उन्होंने लगभग 131 kph की रफ्तार से ऑफ साइड के बाहर लेंथ बॉल डिलीवर की जिस पर बिशप पंच शॉट खेलने की कोशिश में नाकाम रहे।
यहां पर ही लिटन दास का कमाल देखने को मिला। वो विकेट के बेहद करीब खड़े थे और जैसे ही उनके हाथ में गेंद आया, उन्होंने सही मौके को देखकर स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ा दिए। ध्यान दें कि उन्होंने बेहद समझदारी दिखाई और बिशप के पैर को हवा में जाने का इंतजार किया। जैसे ही बिशप का पिछला पैर हवा में उठा, लिटन दास ने बेल्स उड़ाए।
भारत के लीजेंड क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसी ही शानदार स्टंपिंग करने के लिए मशहूर हैं। वो अब सिर्फ IPL खेलते हैं। यही वज़ह है लिटन दास की स्टंपिंग देखकर फैंस को धोनी की याद आ गई है। बताते चलें कि लिटन दास ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में बिशप की स्टंपिंग के अलावा रॉस्टन चेज का शानदार कैच भी पकड़ा।
मैच का हाल: सिलहट टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन के खेल में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 26 ओवर में 3 विकेट खोकर 60 रन जोड़ हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज: जोशुआ डा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकहम, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज (कप्तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जायडेन सील्स।