Maddy Villers Bowled Harmanpreet Kaur Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India's Women Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने बीते शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स टेस्ट (EN-W vs IN-W One-off Test) के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी की और 121 गेंदों पर 58 रन बनाए। हरमन को खेलता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो बड़ा शतक बनाएंगी, लेकिन इसी बीच इंग्लिश ऑलराउंडर मैडी ग्रीन (Maddy Villers) ने एक करिश्माई गेंद डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया।

Advertisement

दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पहली इनिंग के 52वें ओवर में घटी। यहां मैडी दिन का अपना आठवां ओवर करने आईं थी जिसकी दूसरी गेंद पर उन्होंने विपक्षी कैप्टन हरमन को फंसाया। उन्होंने ये गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फेंका था जो कि पिच से टकराने के बाद ऐसा टर्न हुआ कि अनुभवी हरमनप्रीत कौर के तोते ही उड़ गए।

ध्यान दें कि यहां हरमन कवर की तरफ ड्राइव शॉट मारना चाहती थी, लेकिन वो अपनी इसी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रह गईं और आखिर में बोल्ड होकर आउट हुईं। England Cricket ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि ये मैड ग्रीन के टेस्ट करियर का पहला विकेट था, जो कि उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू पर ही हासिल किया। पहले दिन के खेल के अंत तक उन्होंने 19 ओवर में 79 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने स्नेह राणा का भी विकेट झटका।

ये भी जान लीजिए कि लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के एकमात्र टेस्ट में इंग्लिश टीम ने ही टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिसके बाद मेहमान टीम ने अपनी पहली इनिंग में 74.5 ओवर में 285 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दिन के खेल के अंत तक 11 ओवर खेले और 1 विकेट खोकर 21 रन जोड़े।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार