Manav Suthar Bowled Rahmat Shah Video: भारतीय टीम के 23 साल के ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) ने मुल्लांपुर के मैदान (IND vs AFG One-off Test) पर बेहद ही शानदार टेस्ट डेब्यू किया और अफगानिस्तान की पहली इनिंग में 6 विकेट चटका डाले। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अफगानिस्तान के लिए इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहमत शाह (Rahmat Shah) को भी आईना दिखाया और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
दरअसल, ये घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 58वें ओवर में घटी। 32 साल के रहमत शाह एक छोर संभालकर बैटिंग कर रहे थे और 60 रन जोड़ चुके थे। ऐसे में अब उन्होंने मानव सुथार की गेंदों पर भी बेखौफ अंदाज़ में स्वीप शॉट खेलते हुए चौके जड़ने का मन बनाया। बस यहां पर ही वो गलती कर बैठे।
ध्यान दें कि जब मानव अपने कोटे का 22वां ओवर करने आए तब उन्होंने रहमत शाह के इरादे पहले ही भांप लिए और ओवर का दूसरा गेंद लेग स्टंप पर डिलीवर किया। इस गेंद पर रहमत स्वीप शॉट खेलने गए और आखिर में चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो बैठे। ऐसे आउट होने के बाद वो काफी शॉक थे। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
एक बार फिर बता दें कि मानव सुथार ने अफगान टीम की पहली इनिंग में 6 विकेट झटके। उन्होंने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर ये कारनामा किया। उन्होंने रहमत शाह के अलावा अब्दुल मलिक (18 गेंदों पर 16 रन), सदिकुल्लाह अटल (27 गेंदों पर 17 रन), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (40 गेंदों पर 12 रन), अफसर ज़ज़ई (26 गेंदों पर 03 रन), शराफुद्दीन अशरफ (32 गेंदों पर 11 रन) और मोहम्मद सलीम का विकेट झटका। यही वज़ह है अफगानी टीम अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 152 रनों पर ऑलआउट हुई। देखें लाइव स्कोर कार्ड
The fifth one always hits different
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
A moment Manav Suthar will replay for the rest of his life
Updates https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yUo8AsXHZu
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।