Manav Suthar Three Wickets Over Vs Sri Lanka Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला गया था जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली टीम इंडिया ने 372 रन डिफेंड करके श्रीलंका पर 165 रनों की महाजीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाज़ मानव सुथार (Manav Suthar) ने तो बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और विपक्षी टीम के पूरे 10 विकेट चटकाए। उन्होंने एक ओवर में 3 विकेट लेने का भी कारनामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 76वें ओवर में घटी। यहां मानव सुथार अपना 23वां ओवर डालने आए थे जिसकी पहली दो गेंदों पर उन्होंने सोनल दिनुषा और प्रभात जयसूर्या को एक के बाद एक गेंद पर आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

उन्होंने सोनल दिनुषा जो कि 100 प्लस बॉल खेलकर 84 रन बनाकर चुके थे, उन्हें गली के फील्डर के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ही गेंद पर प्रभाव जयसूर्या को बोल्ड किया। खास बता ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगली तीन गेंद डॉट डालकर चौथी गेंद पर लाहिरू कुमारा को भी विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया।

तो इस तरह मानव सुथार ने लंकाई बल्लेबाज़ी का दहन ही कर दिया और एक ओवर में 3 विकेट चटकाए। Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मानव सुथार का धमाकेदार प्रदर्शन: 24 वर्षीय मानव सुथार ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसकी 4 पारियों में वो 17 विकेट ले चुके हैं। एक बार फिर बता दें कि गॉल टेस्ट में भी मानव ने करिश्माई गेंदबाज़ी की और श्रीलंका की पहली पारी में 4 विकेट (21.4 ओवर में 76 रन देकर) और दूसरी पारी में 6 विकेट (23.4 ओवर में 55 रन) चटकाए। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर सभी एक्सपर्ट और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के पास 1-0 की बढ़त: शुभमन गिल की कप्तान वाली भारतीय टेस्ट टीम को श्रीलंका में दो टेस्ट खेलने हैं, जिसके पहले मुकाबले जीत हासिल करके उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की ये जीत WTC के नज़रिए से भी काफी महत्वपूर्ण है। बात करें अगर भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट की तो वो 23 अगस्त से शुरू होगा जो कि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार