ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (AUS vs WI 3rd ODI) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मनुका ओवल में खेला जा रहा है जहां वेस्टइंडीज टीम के दो खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। दरअसल, कैरेबियाई टीम की बैटिंग के दौरान मैथ्यू फोर्डे (Matthew Forde) रन आउट हुए जिसके बाद वो अपने साथी खिलाड़ी रोस्टन चेज (Romario Shepherd) से काफी नाराज हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा।

Advertisement

ये घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 21वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर बार्टलेट कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू फोर्डे ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। दूसरी तरफ अभी भी रोस्टन चेज गेंद को ही देख रहे थे और इसी बीच बॉल फील्डर तक पहुंच गया।

Advertisement

फोर्डे भी नॉन स्ट्राइकर एंड तक आ गए थे, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी रोस्टन चेज ने अभी भी दौड़ नहीं लगाई। यहां फोर्डे अपना बैलैंस भी खो बैठे और जमीन पर गिर गए। फील्डर ने मौका देखा और गेंद विकेटकीपर के पास थ्रो कर दिया और उन्होंने बेल्स गिराकर फोर्डे को रन आउट कर दिया। इस पूरी घटना को देखकर कैरेबियाई खिलाड़ी का दिमाग गर्म हो गया। यही वजह है उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी पर मैदान पर ही खूब गुस्सा किया।

Also Read: Live Score

दूसरी तरफ रोस्टन चेज भी बिल्कुल खुश नहीं दिखे और उन्होंने इशारें करके ये कहा कि यहां रन नहीं था। यही वजह है दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मा गर्मी हुई। आपको बता दें कि ये मैच वेस्टइंडीज टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। 50 ओवर के मैच में कैरेबियाई टीम महज 24.1 ओवर खेलकर ही सिमट गई है और उन्होंने स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 86 रन टांगे हैं। टीम के 8 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में आउट हुए। तीन मैचों की सीरीज में भी वेस्टइंडीज 2-0 से पीछे है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार