Taskin Ahmed Bowled Matthew Short Video: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इसी बीच वो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले (BAN vs AUS 2nd ODI) में भी बुरी तरह फ्लॉप होकर जीरो पर आउट हो गए। गौरतलब है कि मैथ्यू शॉर्ट वनडे फॉर्मेट में लगातार अपनी तीसरी इनिंग में डक पर आउट हुए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के पहले ही ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद करने आए थे जिन्होंने अपना चौथा गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके 130.7 kph की रफ्तार से डिलीवर किया। ध्यान दें कि इसी गेंद का सामना करते हुए मैथ्यू शॉर्ट पूरी तरह चकमा खा गए और उन्होंने बिना कोई शॉट खेले बॉल को छोड़ दिया।
इसके बाद होना क्या था। तस्कीन के हाथ से निकला ये बॉल पिच से टकराने के बाद बल्लेबाज़ी की तरफ अंदर की ओर आया और फिर सीधा ऑफ स्टंप से जाकर टकराया। तो इस तरह मैथ्यू शॉर्ट क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए और पवेलियन लौटे। याद दिला दें कि इससे पहले मैथ्यू शॉर्ट बांग्लादेश के सामने पहले वनडे और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भी जीरो पर आउट हुए थे।
बात करें अगर बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया 21.1 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 81 रन जोड़ पाई है। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान तीन, तनवीर इस्लाम दो और तस्कीन अहमद एक विकेट चटका चुके हैं। देखें लाइव स्कोरकार्ड
Taskin Ahmed Strikes! Matthew Short is bowled! What a breakthrough for Bangladesh! pic.twitter.com/qbnHMpQelI
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 11, 2026
ऐसी है दोनों टीमें
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सौम्या सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, रिले मेरेडिथ, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।