ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड फिटनेस के मामले में विराट कोहली या किसी भी दूसरे खिलाड़ी से कम नहीं हैं। उन्होंने इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक मुकाबले में बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए यह साबित किया। दरअसल, वेड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फील्डिंग के दौरान अपनी पूरी जान झोंककर एक छक्का बचाते नजर आए हैं।

Advertisement

यह वीडियो लंदन स्पिरिट और ओवल इनविसिंबल के बीच खेले गए मुकाबले से जुड़ा है। The Hundred टूर्नामेंट में मैथ्यू वेड लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा हैं। इस मैच में ओवल इनविसिंबल की इनिंग की 94वीं गेंद लंदन स्पिरिट के लिए गन गेंदबाज थॉम्पसन ने डाली थी। यहां बल्लेबाज गस एटकिंसन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाना चाहा।

Advertisement

बॉल और बैट के बीच एक अच्छा संपर्क हुआ था ऐसे में यह लग रहा था कि बल्लेबाज को पूरे छह रन मिलेंगे, लेकिन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मैथ्यू वेड के कुछ अलग ही प्लान थे। यहां वेड ने एक ऊंची कूद लगाई। वेड ने अपनी पूरी जान झोंकते हुए बाउंड्री लाइन के ऊपर गेंद को पकड़ा और फिर नीचे गिरने से पहले ही बॉल को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया। यही वजह है अब हर कोई वेड की तारीफ कर रहा है। बता दें कि वेड ने अपनी चुस्त फील्डिंग से टीम के लिए चार रन बनाए।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ओवल इनविसिंबल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी जिसके बाद लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों पर 131 रन बनाए। मैथ्यू वेड के बैट से 27 गेंदों पर 37 रनों की इनिंग देखने को मिली जिसके बाद 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवल इनविसिंबल की टीम ने 99 गेंदों पर लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार