Mitchell Santner Bowled Keacy Carty Video: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (WI vs NZ 2nd ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने गज़ब की गेंदबाज़ी की और 7 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर मेजबान टीम के 2 विकेट लिए। इसी बीच उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ कीसी कार्टी (Keacy Carty) को एक करिश्माई गेंद से बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मिचेंल सेंटनर का ये मैजिकल बॉल वेस्टइंडीज की इनिंग के 22वें ओवर में देखने को मिला। यहां उन्होंने अपना पांचवां गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद बाहर की तरफ टर्न हुआ। इतना ही था कि कीसी कार्टी के तोते ही उड़ गए और वो डिफेंस करते हुए बोल्ड हुए।
तो ऐसे कीसी कार्टी जिन्होंने पहले वनडे में न्यूजीलैंड के सामने प्रोविडेंस स्टेडियम में ही 112 गेंदों पर 95 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, वो दूसरे वनडे में सिर्फ 27 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि मिचेल सेंटनर ने दूसरे वनडे में कीसी कार्टी के अलावा जॉन कैंपबेल को भी बोल्ड करके ही आउट किया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 41 गेंदों पर 43 रन जोड़े। कुल मिलाकर कीवी कैप्टन सेंटनर के लिए ये मुकाबला काफी शानदार रहा।
मैच का हाल: गुयाना के मैदान पर वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उनकी टीम 36 ओवर ही मैदान पर टिक पाई औऱ 138 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल करके बेहद आसानी से 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच जेडन लेनॉक्स चुने गए जिन्होंने अपने 8 ओवर में वेस्टइंडीज को 19 रन देकर 5 विकेट झटके। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की जीत के बाद अब पांच मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई है।