Mitchell Santner 106M Six: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2024) खेला जा रहा है जिसका सातवां मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) और टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के बीच चर्च स्ट्रीट पार्क में खेला गया था। इस मैच में सुपर किंग्स की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की और इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने एक मॉन्स्टर छक्का भी जड़ा।

Advertisement

सेंटनर ने मारा टूर्नामेंट का दूसरा सबसे लंबा छक्का

Advertisement

मिचेल सेंटनर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अपनी स्पिनर गेंदबाज़ी के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो बैट से भी जलवे बिखेरने का दम रखते हैं।

मिचेल सेंटनर ने टेक्सास सुपर किंग्स की इनिंग के दौरान 12वें ओवर में हस्सन खान को वेस्टइंडीज के महान विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल के अंदाज में खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन पर मॉन्स्टर छक्का मारा जो कि 106 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का ये अब तक का दूसरा सबसे लंबा छक्का है।

ये भी जान लीजिए कि इससे पहले सेंटनर ने अपनी टीम के लिए बॉलिंग करते हुए 3 ओवर करके 15 रन देते हुए एक विकेट चटकाया था। इस दौरान सेंटनर ने एक मेडन ओवर तक डाला था। बात करें अगर पूरे मुकाबले की तो टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने ऑलआउट होने से पहले 17.5 ओवर में 127 रन बनाए। इसके जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स ने महज 12.5 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत प्राप्त की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार