IND vs AUS WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है और इसी बीच अब ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर भारतीय खेमे की टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, यह वीडियो है ऑस्ट्रेलियाई गन गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का।

Advertisement

मिचेल स्टार्क का यह वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो में स्टार्क नेट्स में अपनी साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को दिन में तारे दिखाते नज़र आए हैं। स्टार्क अपनी आग उगलती गेंद पर लाबुशेन को क्लीन बोल्ड करते देखे जा सकते हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि स्टार्क WTC फाइनल से पहले काफी शानदार लय में हैं।

Advertisement

बता दें कि जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाज़ों को बाएं हाथ के गेंदबाज़ों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया है, वहीं दूसरी तरफ स्टार्क का रिकॉर्ड भी भारतीय बल्लेबाज़ों के खिलाफ काफी अच्छा रहा है। मिचेल स्टार्क भारतीय टीम के खिलाफ गेंदबाज़ी करना काफी पसंद करते हैं और इंग्लिश कंडीशन में वह और भी खतरनाक हो जाएंगे। स्टार्क ने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में अब तक 44 विकेट झटके हैं। ऐसे में इसमें कोई शक नहीं है कि स्टार्क की फॉर्म भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है।

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ

WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (विकेटकीपर)

Advertisement

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार