Mitchell Starc Video: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने मैके टेस्ट (AUS vs BAN 2nd Test) के दूसरे दिन भी अपनी आग उगलती गेंदों से मैदान पर हाहाकार मचाया और बांग्लादेशी खेमे में हलचल बढ़ा दी। उन्होंने अपने एक ही ओवर में शादमान इस्लाम (Shadman Islam) और मोमिनुल हक (Mominul Haque) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

ये घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के तीसरे ओवर में घटी। यहां मिचेल स्टार्क ने अपनी दूसरी गेंद एक बैंक ऑफ लेंथ डिलीवर की थी जिस पर शादमान इस्लाम पूरी तरह सरप्राइज हो गए और बैट का बाहरी किनारा लगाकर पाइंट फील्डर मार्नस लाबुशेन को आसान कैच दे बैठे।

खास बात ये है कि मिचेल स्टार्क यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगली ही गेंद पर बांग्लादेश के नए बल्लेबाज़ मोमिनुल हक जो कि पहली गेंद खेल रहे थे, उन्हें अपनी आग उगलती गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। तो ऐसे मिचेल स्टार्क ने अपने एक ही ओवर में बांग्लादेश को दो बड़े झटके दिए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि मिचेल स्टार्क खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की दूसरी पारी में 3 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 8 ओवर में 33 रन देकर ये विकेट चटकाए हैं। इससे पहले उन्होंने मेहमान टीम की पहली पारी में 10 ओवर किए थे और 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

मैच का हाल: मैके टेस्ट में बांग्लादेश की टीम मुश्किलों में है। वो पहली पारी में 64 रनों पर ऑलआउट हुए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाए। गौरतलब है कि बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है और वो खबर लिखे जाने तक 68 रन  बनाकर 6 विकेट भी खो चुके हैं। यानी वो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से अभी भी 78 रन पीछे हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार