Mitchell Starc Video: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) छोड़कर वापस स्वदेश लौट गए हैं। गौरतलब है कि इसी बीच मिचेल स्टार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो एक इंडियन फैंस से चिढ़ते हुए उसे दूर होने को कहते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये वीडियो एक एयरपोर्ट का है जहां मिचेल स्टार्क को एक इंडियन फैन नोटिस कर लेता है और फिर उनकी रिकॉर्डिंग करते हुए उनसे हेलो कहता है। यहां पर ही मिचेल स्टार्क अजीबोगरीब तरीके से रिएक्ट करते हैं और अपने हाथों से इशारा करने के साथ-साथ फैन से 'Go Away' यानी दूर हो जाओ कहते नज़र आते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं जिसमें से एक मिचेल स्टार्क के पक्ष में और दूसरा विपक्ष में बात रख रहा है। बता दें कि जो फैंस स्टार्क के पक्ष में हैं, उनका मानना है कि भारत में फैंस खिलाड़ियों को पर्सनल स्पेस नहीं देते जिस वज़ह से क्रिकेटर्स का ऐसा रिएक्शन सामने आता है। वहीं दूसरे पक्ष का मानना है कि मिचेल स्टार्क को अपने फैंस का सम्मान करना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल ये जान लीजिए कि IPL 2025 से मिचेल स्टार्क का बाहर हो जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने ही टूर्नामेंट में DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। मिचेल स्टार्क ने DC के लिए 11 मैच की 10 इनिंग में 14 विकेट हासिल किए। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि मिचेल स्टार्क के टूर्नामेंट से जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार