Moeen Ali Magical Ball Video in CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (CPL 2025) का 23वां मुकाबला बीते रविवार, 7 सितंबर को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) और गुयाना अमेज़न वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया था जहां इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने एक बवाल गेंद डालकर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को क्लीन बोल्ड किया। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरा नज़ारा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिला जो कि अमज़ेन वारियर्स के लिए अनुभवी ऑलराउंडर मोईन करने आए थे। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर मोईन ने एक बवाल गेंद डिलीवर किया जो कि पिच से टकराने के बाद बाहर की तरफ टर्न हुआ।

Advertisement

यहां निकोलस पूरन गेंद को डिफेंस करके सिर्फ उसे रोकना चाहते थे, लेकिन ये कैरेबियाई खिलाड़ी मोईन की करिश्माई गेंद के सामने पूरी तरह चकमा खा गया और आखिर में क्लीन बोल्ड होते हुए आउट हुआ। आप मोईन अली के आउट होने का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि इस मैच में निकोलस पूरन 10 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मोईन अली ने अमेज़न वारियर्स के लिए अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 1 विकेट चटकाया। हालांकि वो अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 3 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो प्रोविडेंस स्टेडियम में गुयाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने कीरोन पोलार्ड की 18 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसके जवाब में अमेज़न वारियर्स के लिए शाई होप (53) और शिमरोन हेटमायर (49) ने कमाल की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 19.5 ओवर में 168 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार