Moeen Ali: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली अपनी सटीक गेंदबाज़ी और विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शायद ही किसी को इस बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी के मुश्किल दिनों के बारे में पता होगा। हाल ही में खुद मोइन अली ने अपने कठिन दिनों का याद करते हुए बताया है कि कैसे वह अपने पिता के दोस्त के बेटे के पैड्स पहनकर ट्रेनिंग करते थे जो कि उनके लिए काफी मुश्किल होता था।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोइन अली का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बातचीत करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया है। मोइन ने कहा, 'मेरे पिता मुझसे कहते थे मुझे अपनी लाइफ के दो साल दे दो। स्कूल के बाद हम पार्क में ट्रेनिंग करते थे। वो कहते थे 2 साल मुझे दे दो उसके बाद जो चाहें वो करना।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'बेशक, मैं दूसरे बच्चों की तरह दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहता था। लेकिन साथ ही मेरे पिता का जुनून था जिसने मेरा ध्यान केंद्रित रखा और मुझे कायम किया। हमने यह सोच लिया था कि हम अपना लक्ष्य प्राप्त करने जा रहे हैं। मुझे ये रवैया मेरे पिता से मिला।'

इस दौरान मोइन ने अपने कठिन बचपन के दिनों के भी याद किया और कहा, 'हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। हमारे पास बहुत सारे पैसे नहीं थे। हम पेट्रोल नहीं खरीद पाते थे, कभी-कभी तो खाना भी नहीं ले पाते थे। एक समय ऐसा था जब मेरे पास खुद के पैड्स भी नहीं थे। मुझे मेरे पापा के दोस्त के बेटे के पैड्स यूज करने पड़ते थे। ये काफी कठिन होता था। जिस जगह हम रहते थे वो जगह भी खराब थी।'

बता दें कि मोइन अली ने अपने टैलेंट के दम पर कठिन दिनों से पार पाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी मोइन अली एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। पिछले साल सीएसके की टीम ने अपना चौथा आईपीएल कप उठाया था, जिसमें मोइन ने अभी अहम भूमिका निभाई थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार