Mohammad Nabi Catch Video: अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) 41 साल के हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी मैदान पर उनकी तेजी में कोई कमी नहीं दिखती। मोहम्मद नबी ने UAE ODI Tri-Series 2026 के तीसरे मुकाबले (AFG vs BAN ODI) में भी अपनी फिटनेस को साबित किया। उन्होंने स्लिप पर अलिस इस्लाम (Aliss Islam) का एक बेहतरीन कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना बांग्लादेश की पारी के 42वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने पहली ही गेंद पर अलिस इस्लाम को फंसाया। उन्होंने फुलर लेंथ पर एक लेग ब्रेक गेंद फेंकी, जिसे अलिस डिफेंड करके रोकना चाहते थे। वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुए।
इसके बाद होना क्या था, राशिद की गेंद उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधा स्लिप की तरफ गई। यहां पर ही मोहम्मद नबी का जलवा दिखने को मिला। उन्होंने बाईं ओर कूदकर कैच पकड़ने की कोशिश की। एक बार को वो गेंद नबी के हाथ से लगकर छिटक लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। नबी ने तुरंत ही दूसरी कोशिश की। इस बार उन्होंने एक साथ से कैच पकड़ा।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि मोहम्मद नबी ने बांग्लादेश के सामने शानदार गेंदबाज़ी भी की। उन्होंने 9 ओवर में महज़ 35 रन देकर 1 विकेट निकाला। उन्होंने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ सैफ हसन (82 गेंदों पर 41 रन) को आउट करके पवेलियन भेजा।
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को रौंदा: UAE ODI Tri Series 2026 के तीसरे मुकाबले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। उनका फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ और वो 41.2 ओवर में ही 160 रनों पर ऑल आउट हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान ने महज़ 35.3 ओवर में 161 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसी के साथ अफगानिस्तान ने Tri Series केे फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब उनका मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होगा। ये मैच शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा।