Mohammad Saleem Vs Yashasvi Jaiswal Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs AFG 2nd ODI) बुधवार, 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) सिर्फ 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि यशस्वी को एक बार फिर अफगानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के दूसरे ही ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। यहां मोहम्मद सलीम ने 136.2 kph की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंका था जिस पर यशस्वी ने चौका जड़ने के इरादे से कट शॉट मारा। ध्यान दें कि यहां पर ही यशस्वी से गलती हुई क्योंकि वो खुद से दूर जाती गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात खिलाड़ी नांगेयालिया खरोटी की तरफ गई जहां उन्होंने कैच लपक लिया। तो इस तरह यशस्वी जायसवाल लखनऊ वनडे में आउट हुए और मोहम्मद सलीम को अपने ODI करियर का पहला विकेट मिला। याद दिला दें कि यशस्वी जायसवाल ही मोहम्मद सलीम के टेस्ट करियर के भी पहले विकेट हैं। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट के दौरान यशस्वी को आउट किया था। इस मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम के 6 विकेट झटके थे।

बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे की तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पारी के 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 136 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर कैप्टन शुभमन गिल (53 गेंदों पर 71 रन) और ईशान किशन (19 गेंदों पर 11 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार