Mohammed Shami Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार, 05 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और विपक्षी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन ऋषभ पंत ने 35 वर्षीय मोहम्मद शमी को पहले ही ओवर से अटैक पर लगाया था जिन्होंने अपनी टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और ओवर की आखिरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को स्लिप पर कैच आउट करा दिया। अभिषेक दो गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

Advertisement

खास बात ये है कि मोहम्मद शमी यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को भी फंसाकर कैच आउट करवाया। वो 8 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। तो इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक सलामी जोड़ी के दोनों ही सदस्य सस्ते में पवेलियन लौटे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ और सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट झटके। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (41 गेंदों पर 62 रन) और नितीश कुमार रेड्डी (33 गेंदों पर 56 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी में जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया। यहां देखें पूरा वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार