MS Dhoni Birthday VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2023 को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। जी हां, बीते शुक्रवार माही का जन्मदिन था और इस दिन सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ धोनी की धूम देखने को मिली। दुनिया के हर कोने से थाला को जन्मदिन की बधाइयां मिली जिसके बाद अब धोनी ने भी सभी का दिल से धन्यवाद किया है। इसी बीच धोनी ने लगभग 21 हफ्तों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वापसी करते हुए एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर माही फैंस खुश हो चुके हैं।

Advertisement

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 1 मिनट 29 सेकेंड का वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने पेट्स (डॉग्स) के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखे जा सकते हैं। धोनी इस वीडियो में अपने डॉग्स के साथ केक काटते नज़र आ रहे हैं यही वजह है महज कुछ घंटे पहले शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisement

धोनी ने यह वीडियो शेयर करते हुए सभी का धन्यवाद भी किया। थाला ने लिखा, 'आप सभी की विशिश के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।' बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन से जुड़ा एक ओर वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने घर की छत पर खड़े होकर उनके फैंस को जन्मदिन की बधाइयां देने पर शुक्रिया करते दिखे थे। 

Also Read: Live Scorecard

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी एक एनिमल लवर हैं। धोनी के घर पर कई सारे स्ट्रिट डॉग्स मौजूद हैं। वहीं माही ने घोड़ों को भी पाल रखा है, थाला अपने पेट्स का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बात करें अगर धोनी के क्रिकेट करियर की तो माही भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वह अभी भी घरेलू टूर्नामेंट आईपीएल  में सीएसके की अगुवाई कर रहे हैं। धोनी की लीडरशिप में सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का टाइटल भी जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार