15 फरवरी। एक फैन ने महान गायक किशोर कुमार के गाने को गाकर धोनी का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रही जिसमें एक लकी फैन अपने आइडियल धोनी से मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में शख्स धोनी के सामने 'प्यार दिवाना होता है' गाने को गा रहा है।

Advertisement

धोनी भले ही टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन फैन्स के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2020 में एक बार फिर धोनी का जलवा फैन्स देख पाएंगे।

Advertisement

इस बार आईपीएल में सीएसके की टीम किस तरह का परफॉर्मेंस करती है ये देखने वाली बात होगी। साल 2019 के आईपीएल में सीएसके की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार