भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं। इसी बीच CSK ने 42 वर्षीय धोनी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें थाला धोनी 'नो लुक शॉट' मारते नज़र आए। इस वीडियो में धोनी को अपरकट शॉट खेलते हुए देखा जा सकता है जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

Advertisement

धोनी के वीडियो पर लगातार ही कमेंट्स और लाइक्स बढ़ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने धोनी का अपरशट शॉट देखकर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'अरे ये तो वो ही है ना जो सिर्फ सिक्स मारता है।' एक यूजर ने धोनी को 'थाला द गोट' कहकर उनकी तारीफ की। वहीं एक यूजर ने भविष्यवाणी करते हुए ये कह दिया कि सीएसके के अगले मैच में धोनी के बैट से अपरकट सिक्स निकलने वाला है।

Advertisement

आपका बता दें कि धोनी ने पिछला आईपीएल सीजन चोटिल घुटने के साथ खेला था, लेकिन इस बार धोनी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरे हैं। वो अपने घुटने की सर्जरी करा चुके हैं और इस सीजन सिर्फ बड़े शॉट्स खेलकर रन बना रहे हैं। धोनी काफी नीचे बैटिंग कर रहे हैं और टीम के लिए सिर्फ बड़े हिट मारकर रन बटोरने के प्लान से सीजन में उतरे हैं। धोनी 255 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि उन्होंने सीजन में अब तक 7 चौके और 8 छक्के ठोक दिये हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिनकी मदद विकेट के पीछे से धोनी करते हैं। बात करें अगर सीएसके की टूर्नामेंट में प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर पाए हैं। चेन्नई का अगला मुकाबला आज यानी मंगलवार, (23 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार