भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय रांची के अपने फार्महाउस पर बिताया है।

Advertisement

वो वहां फल उगाने से लेकर, मुर्गी पालन और साथ में सब्जियां उगाने का काम करते हैं और कैप्टन कूल को ये सब करना बेहद पसंद है। क्रिकेट के मैदान से हटकर धोनी के लिए ये एक अलग ही दुनिया है।

Advertisement

इसी बीच धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी एक जमीन पर लेटे हुए घोड़े को मालिश देते हुए और साथ में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी धोनी ने यह वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

साथ ही उन्होंने साल 2009 की एक और फ़ोटो शेयर की जिसमें धोनी कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे है। उनकी पत्नी ने फ़ोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा," कुछ धमाकेदार पुरानी यादें। आप सब बड़े क्यों हो गए?"

अभी कुछ दिनों पहले ही धोने को अपने फार्महाउस पर एक कुत्ते के साथ खेलते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अभी भी आईपीएल में सक्रिय है। वो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे है और साल 2021 के आईपीएल में चेन्नई की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार